आप ने बिजली कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन
रामपुर, जून 6 -- आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को बिजली की बढ़ती दरों, अंधाधुंध कटौती, स्मार्ट मीटर और कथित अवैध चेकिंग के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। फैसल लाला ने कहा कि एक तरफ बिजली कटौती जारी है, वहीं दूसरी ओर स्मार्ट मीटर और अवैध चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कई स्थानों पर बिजली विभाग के अधिकारी बिना पर्याप्त कारण के कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि सरकार उपभोक्ताओं की आय और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिजली बिल निर्धारित करे। फैसल लाला ने चेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.