देहरादून, अप्रैल 29 -- देहरादून। आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को कॉन्वेंट रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार करते हुए कई नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जगदीश कोहली को प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष, सुधीर के. पंत को सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, अनूप सिंह रावत को प्रदेश पीआरओ, यशपाल सिंह चौहान को प्रदेश सचिव और मोहन किमटारिया व अजीत नेगी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश में महिला सुरक्षा, बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के खिलाफ सशक्त अभियान चलाकर संघर्ष तेज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.