नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेताओं ने गैस सप्लाई की स्थिति पर चर्चा को लेकर दिल्ली नगर निगम की बैठक में हंगामा किया जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि गैस सप्लाई एक आवश्यक जनहित विषय है, लेकिन हर काम की चर्चा का एक निश्चित मंच होता है। गैस सप्लाई विषय पर चर्चा के लिए विधानसभा उपयुक्त स्थान है। लेकिन, आप पार्षदों ने इसे लेकर निगम सदन की कार्यवाही को बाधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...