आप ने नमोल मामले पर विपक्ष के रुख पर उठाए सवाल
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- आम आदमी पार्टी ने सोमवार को संगरूर के नमोल गांव से जुड़े नशे के मामले को लेकर विपक्षी नेताओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया। आप पंजाब अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि विपक्ष ऐसे व्यक्ति के पक्ष में बयान दे रहा है, जिसके खिलाफ 2018 से अब तक नौ मामले दर्ज हैं, जबकि गांव में दो पंचायतों, गुरुद्वारा कमेटियों, किसान संगठनों और ग्रामीणों ने नशा बिक्री के खिलाफ संयुक्त रूप से फैसला लिया है। अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जग्गा सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों में एनडीपीएस और आबकारी कानून से जुड़े मामले तथा बलात्कार का मामला शामिल है। उन्होंने दावा किया कि नौ में से चार मामलों में दोषसिद्धि हो चुकी है। आप ने इन तथ्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नमोल की जमीनी स्थिति को समझे बिना राजनीतिक बयान दिए जा रहे हैं।नमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.