फिरोजाबाद, मार्च 15 -- फिरोजाबाद, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शीलेंद्र वर्मा ने कहा कि हाल ही में घरेलू गैस की कीमतों में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में 120 रुपये की वृद्धि की गई है। जिससे आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अमित गर्ग ने कहा कि गैस और ऊर्जा के क्षेत्र में कुछनिजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में कई जगहों पर कई गुना वृद्धि देखने को मिल रही है। महानगर अध्यक्ष नदीम सिद्दकी न...