बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिनवार को खाली गैस सिलेंडर लेकर अशोकलाट व कचहरी में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में राष्ट्रपति से घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लेने और पारदर्शी नीति लागू करने की मांग की।जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह पटेल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे अशोकलाट (कचहरी) पहुंचे। यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व संकट को लेकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में जुलूस की शक्ल में पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई है। सबसे बड़ा बोझ गरीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.