चम्पावत, जुलाई 13 -- बनबसा। बनबसा में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मंदिरों में चढ़ावे से कथित चोरी और नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध जताया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पाटी के प्रदेश सह-प्रभारी सच्चिदानंद गौड़ के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी तथा नीट पेपर लीक जैसे मामले देश की आस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं। आरोप लगाया कि दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- भगवा रक्षा दल ने चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच को लेकर क्या प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...