देहरादून, मई 4 -- देहरादून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरि सिंह ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए है और पुलिस को मित्र की जगह दुश्मन पुलिस करार दिया है। उन्होंने कहा कि सतपुली में पंकज और रायपुर थाने में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की संदिग्ध मौतें पुलिस उत्पीड़न का नतीजा हैं। हरि सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस आम जनता के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने खैरना के बालम बिष्ट प्रकरण और प्रेमनगर में छात्रों पर लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। आप ने सतपुली मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने और दोषी पुलिसकर्मियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन उन्होंने चेताया कि यदि मुख्यमंत्री और डीजीपी ने इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर जन आंद...