बलिया, जुलाई 24 -- रसड़ा। आम आदमी पार्टी (आप) विस रसड़ा के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद चौराहा स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग की घोर निंदा की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात को रखना और परीक्षा में हुई अनियमितताओं व पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक और छात्र का संवैधानिक अधिकार है लेकिन यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार संवाद स्थापित करने के बजाय युवाओं की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है और पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आप का मार्च, पुलिस ने रोका पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि दिल्ली...