मोनी देवी, फरवरी 8 -- आम आदमी पार्टी नेता लक्की ओबराय हत्याकांड में अमृतसर पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई थी और मुठभेड़ में उसे पिस्तौल सहित काबू किया गया है। गोली लगने के बाद अमृतसर पुलिस ने आरोपी शमिंदर सिंह को काबू कर लिया है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल एक अन्य शख्स का नाम उजागर किया है। इसके बाद पुलिस ने बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। यह भी पढ़ें- पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त बनाने का संकल्प, सरकार का 'गैंगस्टरां ते वार' ऑपरेशन अमृतसर पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्की ओबराय कत्लकांड से जुड़े एक संदिग्ध आरोपी अमृतसर में है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने...