चंडीगढ़, फरवरी 26 -- एक वीडियो को लेकर पंजाब पुलिस की खूब आलोचना हो रही है। इस वीडियो में पंजाब पुलिस, आम आदमी पार्टी नेता के परिजन की प्री-वेडिंग शूट में शामिल हुई है। यह मामला बटाला का है। विवाद तब शुरू हुआ जब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता, बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर यह मुद्दा उठाया। उन्होंने एक ऐसे वक्त में जबकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गुरुदासपुर जिले में पंजाब पुलिस के जवान मारे जा रहे हैं, प्राथमिकताएं तय की जानी चाहिए। तीखे बयानों की सिरीज में, मजीठिया ने आरोप लगाया कि पुलिस अभी तक यह पता लगाने में लगी है कि दो अधिकारियों की हत्या के पीछे कौन था। घटना कैसे घटी। इन सबके बीच अधिकारियों को इंजीनियर मानिक मेहता के 'प्री-वेडिंग शूट' में देखा गया। मानिक हाल ही में बटाला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं और कथित तौर पर सत्तारूढ...