प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर शुक्रवार को लखनऊ में छात्रों के आंदोलन में शामिल होने जा रहे आप जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव व काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी को हाउस अरेस्ट किया गया। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात 12 बजे से शुक्रवार दोपहर एक बजे तक पुलिस ने घर पर डेरा डाल दिया। नेताओं ने इसकी निंदा की।आप जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा पेपर लीक के खिलाफ लड़ रहे छात्रों की आवाज को सरकार लाठी और नजरबंदी से नहीं दबा सकती। आम आदमी पार्टी के काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा पेपर माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय, छात्रों के शुभचिंतकों को गिरफ्तार और नजरबंद किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पुलिस अलर्ट, दो हाउस अरेस्ट यह भी पढ़ें- सपा ...