नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने निचली अदालत के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें आबकारी नीति मामले की जांच से जुड़े सीबीआई अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि आप का कट्टर ईमानदार का दावा बेनकाब हो रहा है। उन्हें दिल्लीवासियों से माफी मांगनी चाहिए। आशीष सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर राजनीति शुरू की थी, लेकिन इसके लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए। हाईकोर्ट के आदेश पर अब दिल्ली की जनता के पैसे से जुड़े भ्रष्टाचार की जांच का रास्ता खुल गया है। जल्द ही अदालत इस पर फैसला देंगी। उन्...