लखनऊ, नवम्बर 6 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुरुवार को लखनऊ में एक नन्ही बच्ची ने अपनी मां के हाथों से बनी मूंगदाल की नमकीन भेंट की। बच्ची ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री को नमकीन का पैकेट देते हुए कहा, 'यह मेरी मां ने बनाई है।' बच्ची की बात सुनकर सीएम मुस्कुराए और उससे नमकीन ले ली। इसके बाद उन्होंने बच्ची के साथ सेल्फी भी ली। मंच पर इस वाकया का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने बताया कि एक बच्ची ने कहा आप हम लोगों को चॉकलेट देते है, आप हमारी नमकीन लीजिए। मुख्यमंत्री गुरुवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'एक जिला, एक उत्पाद' (ओडीओपी) कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में भाषण देने मंच पर पहुंचे योगी ने बच्ची से हुई मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आते समय बच्ची उन्हें आवाज लगा रही थी। उसने नमकीन का पै...