अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्टफोन पर इंटरनेट सर्फिंग के दौरान आपने देखा होगा कि कुछ देर पहले जो आपने सर्च किया था, उसी से जुड़े विज्ञापन या जानकारियां आपके सामने आती रहती हैं। इसे देखकर हर कोई एक बारगी खुश हो जाता है। लेकिन, आपको ये अंदाजा नहीं होगा कि ये छोटी सी गतिविधि आपके डेटा चोरी कर रही है। आधुनिक दौर में आपका स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, राउटर, कनेक्टिड कारें तक जितने भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं, वो न सिर्फ आपकी बातों को सुन रहे हैं, बल्कि हर पल डिजिटल नजर रखते हुए आपका डेटा सुरक्षित कर रहे हैं। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर गतिविधियों पर हुए किए गए शोधों के अनुसार आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर सुविधा उपलब्ध कराने व उपकरण बनाने वाली कंपनियों की नजर है। इसके प्रति आपको सतर्क व जागरूक रहने की जरूरत है।

डिजिटल सर्...