गिरडीह, अप्रैल 22 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड में जनसमस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ अमल कुमार एवं सीओ नरेश वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, जमीन संबंधी मामलों, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी योजनाओं में आ रही बाधाओं सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रभारी विधि प्रकोष्ठ अमित कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है। आम आदमी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी और जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में डीसी ने आमजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.