कौशाम्बी, मई 27 -- आम आदमी पार्टी की महिला किसान प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष को दबंगों ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने मंगलवार को थाने में आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरायअकिल थाने के उस्मानपुर बिगहरा गांव की अर्चना गौतम पत्नी मानचंद्र चायल विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी हैं। वर्तमान समय में वह आम आदमी पार्टी की महिला किसान प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष हैं। अर्चना ने बताया कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए मंझनपुर इलाके का एक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर उनके मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज करता है। विरोध करने पर वह गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह उन्हें घर से उठवाने की भी धमकी दे रहा है। महिला जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को थाने जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस सम्बंध में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.