बलिया, अप्रैल 12 -- बेल्थरारोड। आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं की बैठक जिला पंचायत के डाक बंगला पर रविवार को हुई। इसमें विधानसभा स्तर पर संगठन मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। साथ ही पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई एवं संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाते हुए चुनाव में सक्रिय भागीदारी का संकल्प जताया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी हृदयानंद सिंह, दिनेश यादव, संजय सिंह, अंजनी तिवारी, राजकुमार जायसवाल, विनोद मानव, अरशद हिंदुस्तानी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...