बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक में तीन से नौ अप्रैल तक निकाली जा रही पदयात्रा को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश कुमार उर्फ दद्दा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह पटेल ने बताया कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सामाजिक न्याय दो एवं रोजगार दो पद यात्रा का तीसरा चरण तीन से नौ अप्रैल तक चलाया जा रहा है। यह आगरा से मथुरा तक शुरू हो चुकी है। पदयात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में जिले से कार्यकर्ता आठ अप्रैल को मथुरा पहुंचेंगे। बैठक में जिला महासचिव डॉ.अमित कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार सविता,जिला सचिव अमित गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष दक्षिणी राममिलन कोटार्य,यूथ विंग जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता आदि साथी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.