बुलंदशहर, मार्च 15 -- आम आदमी पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक रविवार को काला आम स्थित होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी और दिल्ली के गोकलपुरी से विधायक सुरेंद्र चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह लोधी एडवोकेट ने सह प्रभारी सुरेंद्र चौधरी का पटका पहनाकर स्वागत किया। बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र चौधरी ने जिले के संगठनात्मक ढांचे की जानकारी जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह से ली। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि बुलंदशहर में आम आदमी पार्टी लगातार जनसरोकारों के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि जल्द ही जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों, वार्डों और फ्रंटल संगठनों के माध्यम स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.