लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- पंजाबी रसोई में आम आदमी पार्टी की संगठन निर्माण कार्यकारिणी को लेकर बैठक सुधीर पटेल के नेतृत्व में हुई। अध्यक्षता अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने की। बैठक में एएसएपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा, अयोध्या प्रान्त उपाध्यक्ष अजय सिंह उपस्थित रहे। बैठक में नए सिरे से लखीमपुर में कार्यकारिणी गठन और आने वाले पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। सभी सीटों पर प्रत्याशी लड़ाने को कहा गया। पूर्व उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश सचिव सचिन वर्मा, प्रदेश सचिव मनोज कुमार, गगन खन्ना, प्रशांत अग्रवाल, खुशीराम, दीप कुमार, महेन्द्र तिवारी, नवीन कुमार सिंह, खूबेब, पूर्व अध्यक्ष हरीश वर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, दिलशाद, अर्जुन, प्रदीप मौर्य, ललित वर्मा, हाशिम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...