नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' की बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई। कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरव दास भी दिल्ली में इस किताब को खरीदने पहुंचे और उन्होंने भी इस किताब को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि देश के बहुत सारे लोगों की तरह वे भी इस किताब को पढ़ने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें शक्ति का बहुत बड़ा प्रतीक बताया और कहा कि श्रीमती गांधी ने काफी कुछ सहा है और आप किसी भी राजनीतिक दल के समर्थक क्यों ना हों आपको मानना होगा कि इस देश के विकास में उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई है। किताब को खरीदने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं जस्ट कुछ मीटिंग्स खत्म कर रहा थ...