लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताआम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पर फर्जी लोगों को पार्टी की ज्वाइनिंग कराकर उन्हें आप का पदाधिकारी बता रही है। कांग्रेस पार्टी ने आप किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष विवेक पांडेय व महासिचव संजय मिश्रा को बताकर पार्टी में ज्वाइनिंग दिलाई। हकीकत यह है कि यह दोनों इन पदों पर हैं ही नहीं। ऐसे में कांग्रेस मीडिया को झूठ क्यों परोस रही है। आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने सोमवार को इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वास्तविकता में आप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमांडो अशोक हैं और महासचिव नीरज छौंकर हैं। यह भी पढ़ें- AAP नेता बताकर फर्जी ज्वाइनिंग; कांग्रेस पर संजय सिंह ने अफवाह फैलाने का आरोप लगाया आखिर किसी दूसरे व्यक्ति को जो आप में इन पदों पर हैं ही नहीं, उन्हें कांग्रेस पार्टी ...