धनबाद, जनवरी 8 -- बरोरा, प्रतिनिधि। मुराईडीह ओझा बागान में बुधवार को बाघमारा मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज हुआ। माथाबांध निवासी युवा मोर्चा के बाघमारा मंडल अध्यक्ष पप्पू चौहान के नेतृत्व में आयोजित मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में बाघमारा प्रखंड के उपप्रमुख रंजीत कुमार सिंह उपस्थित थे। मौके पर विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की नींव और असली शक्ति होते हैं। आप कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति हैं और आपसे ही मेरी पहचान हैं। मौके पर देवानंद साव, आजाद कुम्हार, सिकंदर चौहान, टिंकू मोदक, जगरनाथ यादव, दूधनाथ गोप, अरुण रवानी, रविंद्र राय, छोटन विसियार, मनोहर चौहन, भोला राय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...