मऊ, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ डील के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही साथ राष्ट्रपति को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने इस डील को किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों के प्रतिकूल बताते अपना विरोध प्रकट किया। आम आदमी पार्टी के उ.प्र. के आह्वान पर शनिवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित किया गया था। इसी क्रम में शनिवार को जिला महासचिव एके सहाय के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील का जमकर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने इस ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.