लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी की ओर से कैसरबाग स्वास्थ्य भवन चौराहे पर बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बांग्लादेश को बिजली देने पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस भेजने की भी आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों को पुलिस गाड़ियों में भरकर ईको गार्डन ले गई। आप की जिलाध्यक्ष इरम ने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि बांग्लादेश में लंबे समय से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। वहां हिंदू खुलेआम जलाकर मारे जा रहे और प्रधानमंत्री मौन हैं। मौजूदा सरकार उद्योगपतियों का मुनाफा करवा रही, इसलिए बांग्लादेश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एक साल से ज्यादा हो गया बांग्लादेश में लगाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.