आप कार्यकर्ताओं ने चंदा चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया
लखनऊ, जून 21 -- राम मंदिर निर्माण के चंदे और जमीन खरीद में हुए कथित भ्रष्टाचार के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन किया। हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने 'चंदा चोरों गद्दी छोड़ो' और 'श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार बंद करो' जैसे नारे लगाए। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने 420 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) तैयार कर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भेजा। ऑटो विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सलूजा ने भाजपा और आरएसएस पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गजनवी ने सोमनाथ को लूटा था और ये लोग राम मंदिर को लूट रहे हैं। यह भी पढ़ें- राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट, बड़े बदलाव की तैयारी य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.