आप कार्यकर्ताओं ने की बैठक
श्रावस्ती, मई 10 -- श्रावस्ती। आम आदमी पार्टी के श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की एक बैठक रविवार को इकौना के दीननामगढ़ के छहडगरा में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता श्रावस्ती विधान सभा अध्यक्ष अजय तिवारी ने की। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी आशीष ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की बात कही। बैठक का संचालन विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अखिलेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी अरुण कुमार सिंह, जिला महासचिव मंगलेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.