आप कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया गया। आप कार्यकर्ताओं ने 11 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में कैंट ब्लड बैंक प्रबंधक ऋग्वेद शर्मा की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा करना शहीदे आजम भगत सिंह के विचारों और त्याग को नमन करने का एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर पवन तिवारी, इमरान पामेला, अंजनी मिश्र, संजय पाण्डेय, सुभाष निषाद, रमाशंकर साहू, सुधाकर द्विवेदी, अर्पित साहू आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: भगत सिंह की जयंती पर आप कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी का रक्तदान शिविर आज यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भगत सिंह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.