मऊ, जून 14 -- मऊ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पांच सूत्री मांग पत्र प्रभारी सीएमएस डॉ. सीपी आर्या को सौंपा। चेताया कि अगर 15 दिनों के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।प्रभारी सीएमएस को सौंपे गए मांग पत्र में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर दवाइयां उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही है। साथ ही जिला अस्पताल में कई जांच मशीनें बंद पड़ी हुई हैं, इसके कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर नहीं है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि...