लखनऊ, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा सत्र की महत्वपूर्ण व्यस्तताओं के बीच अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया।विधानसभा जाने से पहले मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों से आए नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान सीएम का सख्त रुख भू-माफियाओं के खिलाफ दिखा तो वहीं बीमारों और बच्चों के प्रति उनका संवेदनशील पक्ष भी सामने आया।इलाज के लिए सरकारी मदद का भरोसा जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुँचे थे। मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा सुनते हुए संवेदनशीलता दिखाई और स्पष्ट कहा, "आप अस्पताल से इलाज का एस्टिमेट (खर्च का विवरण) बनवाकर दीजिए, सरकार इलाज का पूरा पैसा देगी।" उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधा...