सराईकेला, अप्रैल 29 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला नगर क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न पेयजल संकट को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के व्यापक कार्यक्षेत्र के कारण प्रभावी निगरानी में कमी आई है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। पेयजल जैसी मूलभूत सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति का संचालन तत्काल प्रभाव से नगर पंचायत, सरायकेला को हस्तांतरित किया जाए।इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है कि वे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित करते हुए सात दिनों के भीतर हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करें।अध्...