आपूर्ति विभाग के नाजिर पर कार्रवाई नहीं
गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा। जिला आपूर्ति विभाग के नाजिर अजय कुमार पर विभागीय कार्रवाई की मांग पूर्व जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष गोरखनाथ चौधरी ने किया है। डीसी को दिए गए आवेदन में गोरखनाथ ने कहा है कि आपूर्ति विभाग के नाजिर को प्रशासनिक सहयोग मिल रहा है। नाजिर के ऊपर पूर्व में भी कई भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वहीं राशन कार्ड बनाने के लिए कार्यालय आने वाली महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। मामले में महिला के द्वारा डीसी और सपा को आवेदन दिया गया। उसके बाद भी अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने उपायुक्त से तत्काल नाजिर पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.