खगडि़या, अगस्त 21 -- गोगरी । एक संवाददाता विभागीय उदासीनता और अधिकारियों पर बढ़ते कार्य दबाव के विरोध में बिहार आपूर्ति सेवा संघ के अधिकारियों ने गुरुवार से काला बिल्ला लगाकर काम शुरू किया। संघ ने 20 से 26 अगस्त तक विरोध जताने का निर्णय लिया है। मांगें नहीं मानी गई तो सामूहिक अवकाश और इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति कार्यालय गोगरी में प्रखंड आपूर्ति अधिकारी बिमलेश कुमार ने काला बिल्ला लगाकर कार्य करते दिखे। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से बिना पर्याप्त संसाधन के 11 लाख से अधिक नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। यह भी पढ़ें- आपूर्ति पदाधिकारी की सांकेतिक हड़ताल इसके लिए महज 30 दिनों का समय निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार 19 अपवर्जन मानकों की जांच भी अनिवा...