आपूर्ति में देरी से पेट्रोल पंप पर नहीं मिल रहा डीजल, कीमत बढ़ने पर जमा करने लगे लोग
लखीसराय, मई 15 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है। पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये 32 पैसे तथा डीजल की कीमत में 3 रुपये 13 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों के अनुसार पेट्रोल जो पहले 106 रुपये 49 पैसे प्रति लीटर बिक रहा था अब बढ़कर 109 रुपये 81 पैसे प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत 92 रुपये 62 पैसे से बढ़कर 95 रुपये 75 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है। हालांकि कीमतों में वृद्धि के बावजूद शहरवासियों की दिनचर्या पर इसका खास असर नहीं दिख रहा है। लोग सामान्य दिनों की तरह ही पेट्रोल पंपों पर वाहन लेकर पहुंच रहे हैं और आवश्यकतानुसार ईंधन भरवा रहे हैं। कई वाहन चालकों का कहना है कि महंगाई अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है और कीमत बढ़ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.