आपूर्ति मंत्री ने जांच चौकी व ड्राइ पोर्ट का लिया जायजा
मोतिहारी, मई 27 -- रक्सौल,एसं । उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री गौरी कुमारी यादव ने वीरगंज स्थित एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) और ड्राइपोर्ट का स्थलगत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री यादव ने आयात-निर्यात प्रणाली, सीमा शुल्क जांच प्रक्रिया और वहां की बुनियादी सुविधाओं के प्रबंधन के संबंध में संबंधित निकायों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। वाहनों की जांच को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक्स-रे प्रणाली स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को त्वरित, पारदर्शी और तकनीक-अनुकूल (टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली) बनाने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के बाद मंत्री यादव ने आश्वासन दिया कि आईसीपी और ड्राइपोर्ट से आम जनता और व्यापारियों को मिलने वाली सेवाओं को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित बनाने के लिए सरकार की ओर से हर संभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.