मोतिहारी, मई 4 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिले के सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के भोजन के लिये 12 अप्रैल से चावल की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं टेक होम राशन का चावल 22 अप्रैल से आपूर्ति बंद है। बच्चों को भूंजा व बिस्किट से काम चलाया जा रहा है। जबकि आईसीडीएस का आंकड़ा बता रहा है कि जिले के संबंधित प्रोजेक्ट के केन्द्रों पर लाभुकों के बीच 76.94 प्रतिशत चावल की आपूर्ति की गयी है। जिले में चावल की कोई कमी नहीं है। जरुरत है वरीय अधिकारी इसकी जांच करें। मालूम हो कि कुपोषण से जंग का पहला हथियार चावल ही छिन गया है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी में चावल संकट : पहले के बचे चावल से मिल रहा भोजन गर्भवती की थाली खाली हो गयी है। बच्चे की कटोरी सूनी पड़ गयी है। टीएचआर के नाम पर सिर्फ पैकेट का झुनझुना लेकर सेविकाएं पंजीरी-गुड़ बांट रही हैं। केन्द्रों पर अगर...