जमुई, अगस्त 19 -- अलीगंज । निज संवाददाता राज्य सहित पूरे जिले में आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा अपनी मांगों को लेकर साकेतिक हड़ताल पर जाने के कारण जन वितरण प्रणाली से होनेवाली अनाज आपूर्ति व्यवस्था ठप हो सकती है। जमूई जिले के सभी दसो प्रखण्ड में कार्यरत आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि,बिहार आपूर्ति सेवा संघ ने विभिन्न लंबित मांग जैसे कार्यालय के लिए वाहन की व्यवस्था, फर्नीचर,कम्प्यूटर, प्रथम प्रोन्नति पद, डी पी सी के खाली पदों बहाली, तथा अन्य कई मांग को पूरा नही होने पर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। प्रथम चरण में 20 से 26 अगस्त तक सभी आपूर्ति पदाधिकारी कार्य के दौरान काला बिल्ला लगा सांकेतिक विरोध करेंगे। यह भी पढ़ें- आपूर्ति पदाधिकारी राज्यव्यापी हड़ताल से राज्य सहित पूरे जिले में ठप हो सकती है अनाज आपूर्ति की व्यवस्था मां...