आपूर्ति पदाधिकारी ने काला बिल्ला लगाकर किया काम
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- औराई। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को आपूर्ति पदाधिकारी ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रबोध राज ने बताया कि विभाग के पदाधिकारियों को लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं एवं आवश्यक संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पदोन्नति एवं सेवाहित से जुड़े कई मामले भी लंबे समय से लंबित हैं। संघ की ओर से जिला पदाधिकारी को दिए गए पत्र में बताया गया है कि राज्य के सभी आपूर्ति पदाधिकारी एवं कर्मी 20 से 26 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध करेंगे। यह भी पढ़ें- कटिहार : एमओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया सांकेतिक विरोध यह भी पढ़ें- Siwan News काला बिल्ला लगाकर एमओ ने सांकेतिक विरोध यह भी पढ़ें- बिशनपुर: विभिन्न मांगो को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर है बिहार आपूर्ति सेवा संघ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.