लखीसराय, फरवरी 24 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के आपूर्ति पदाधिकारी नेहा छवि के अनियमित कार्यालय आने की शिकायत की गई है। तीन माह पहले यहां कार्यालय का प्रभार ग्रहण किया गया। लोगों ने बताया कि आपूर्ति पदाधिकारी के नियमित नहीं आने से कठिनाई होती है। उन्हें लौटना पड़ता है। 24 पंचायतों वाला प्रखंड है तथा एक नगर परिषद क्षेत्र भी है। आपूर्ति कार्यालय कर्मियों के अनुसार उन्हें पिपरिया प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का भी प्रभार मिला हुआ है। यही कारण है कि वे नियमित यहां नहीं रह पाते हैं उन्हें दोनों जगह का काम देखना होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.