भागलपुर, अगस्त 22 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। बिहार आपूर्ति सेवा संघ के आह्वान पर आपूर्ति पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लंबित 10 सूत्री मांगों को लेकर 20 से 26 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध शुरू किया है। अधिकारी-कर्मी नियमित कार्यों का निष्पादन करते हुए विरोध जता रहे हैं। संघ के भागलपुर जिला अध्यक्ष सह कहलगांव आपूर्ति पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि बढ़ते कार्यभार के बावजूद पर्याप्त मानव बल, वाहन व कार्यालय संसाधनों का अभाव है। कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट व लैपटॉप की भी कमी है। संघ ने प्रथम प्रोन्नति पर पे लेवल-9, रिक्त पदों पर डीपीसी, संवर्ग पुनर्गठन, पर्याप्त कर्मियों व तकनीकी संसाधनों की मांग की है। यह भी पढ़ें- आपूर्ति पदाधिकारी की सांकेतिक हड़ताल राशन कार्ड, ई-केवाईसी के लक्ष्य कम करने तथा तकनीकी त्रुटियों पर पदाधिकारिय...