हाथरस, अप्रैल 10 -- सहपऊ। कस्बा एवं आसपास के गावों में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडर लेकर आई गाड़ी के सिलिंडरों का वितरण कस्बा के सीएचसी मार्ग पर आपूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी एवं पुलिस की देखरेख में किया गया । आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गाड़ी मे 360 सिंलिंडर आए थे। उनमें से सुनीता इण्डेन गैस सर्विस के 50 गैस उपभोक्ता मई गांव के थे जिन्होंने पिछले महीने गैस बुक कराई थी,उनके लिए भेज दिए गए है और लगभग 310 सिलिंडर कस्बा एवं उसके आसपास के गांवों के गैस उपभोक्ताओं के लिए वितरित किए गए । पुलिस की मौजूदगी में महिला गैस उपभोक्ताओं की अलग लाइन लगाई गई। आपूर्ति निरीक्षक का कहना है कि वितरण में किसी प्रकार की दिक्कतें नही आई और अगली गैस की गाड़ी कस्बा में आकर वितरित की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.