आपूर्ति को लेकर एसडीओ ने की गैस वितरकों संग बैठक
समस्तीपुर, मार्च 17 -- समस्तीपुर। जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को नियमित करने को लेकर सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने मंगलवार को गैस वितरक एजेंसियों के व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि जिले में गैस की मांग और आपूर्ति के बीच अंतर को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में छोटे-बड़े कुल 20 गैस वितरक हैं, जहां प्रतिदिन औसतन 20,417 उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग करा रहे हैं, जबकि एजेंसियों को करीब 16,200 सिलेंडर ही उपलब्ध हो पा रहे हैं। इसी कारण करीब 45 हजार उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। फिलहाल बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को तीन से चार दिनों के अंदर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। एसडीओ ने कहा कि बैकलॉग खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.