झांसी, मार्च 12 -- ईरान इजरायल अमेरिक के बीच छिड़े युद्ध को लेकर लोगों के बीच कई तरह की आशंकाएं जन्म ले रही। लोगों में तरह की तरह की चर्चाएं है, जिसमें तेल गैस की किल्ल्त का जिक्र भी शामिल है। इसी को लेकर गुरुवार को डीएम ने आपूर्ति विभाग की बैठक बुलाई। इसमें एलपीजी और पेट्रोल डीजल की स्थिति जानी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गैस तेल की किसी तरह की किल्लत नहीं है। लोग पेनिक न हों और अफवाहों पर ध्यान न दें। आपके अपने ''हिन्दुस्तान'' ने धरातल की हकीकत को जानने के लिए कैमरा क्लिक किया। पठौरिया पर गैस की गाड़ी खड़ी थी। यहां पर कई लोग पहुंचे और उनको ही गैस के सिलेण्डर दिए गए है जिनके पहले से ही नंबर लगे हुए थे। हालांकि फर्क जरूर सामने आया कि अभी तक कई एलपीजी उपभोक्ताओं को बिना नंबर के भी सिलेण्डर मिल रहे थे। जिस पर अब रोक लगा दी है। अब सिलेण्डर ...