गौरीगंज, जनवरी 31 -- अमेठी, संवाददाता। तहसील क्षेत्र अमेठी के चारों विकास खंडों के कोटेदारों ने आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर चार माह का कमीशन न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही आगामी चार फरवरी को कमीशन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर लखनऊ जाने की कार्ययोजना बनाई। शनिवार को तहसील परिसर में स्थित पूर्ति कार्यालय पर कोटेदारों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बुलाया गया था। लेकिन कार्यालय पर पहुंचते ही कोटेदारों ने पिछले चार महीने का कमीशन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। तहसील अध्यक्ष शंभूनाथ पांडेय ने बताया कि कोटेदारों का कमीशन चार महीने से नहीं मिल रहा है। जिससे उन लोगों के सामने परिवार का भरण पोषण करने, बच्चों की फीस देने सहित अन्य आर्थिक समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वह लोग हर माह निशुल्क राशन का वितरण करते हैं। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.