आपात स्थितियों से निपटने को 49वीं वाहिनी और एनडीआरएफ ने किया संयुक्त अभ्यास
पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- पीलीभीत। बाढ़ आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों में तत्परता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की आरआरटी टीम ने एनडीआरएफ के साथ संयुक्त बाढ़ आपदा अभ्यास किया। अभ्यास में बाढ़ की स्थिति में उपलब्ध प्राकृतिक और स्थानीय संसाधनों का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग कर राहत व बचाव कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान रेस्क्यू बोट संचालन, डीप डाइविंग और डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने का व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया गया। इसके साथ ही आपदा में घायल या बेहोश व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने और सीपीआर की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया। टीम के सदस्यों ने आईआरबी बोट, ओबीएम तथा अन्य बचाव उपकरणों के संचालन की जानकारी हासिल की। संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों टीमों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.