भदोही, मई 18 -- भदोही, संवाददाता।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से भारतीय इंटरमीडिएट कालेज परसीपुर में बेसिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। 11 मई से चल रहे कार्यक्रम का समापन रविवार को किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविरार्थियों को आपदा प्रबंधन एवं सेवा कार्यों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों ने टेंट-तंबू, स्टैंड, अस्थायी बाथरूम, डस्टबिन आदि उपयोगी संरचनाओं का निर्माण कर कला एवं कौशल का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रशिक्षण के दौरान सड़क दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में घायल व्यक्तियों की किस प्रकार सहायता की जाए, प्राथमिक उपचार कैसे दिया जाए तथा सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- स्काउट-गाइड को सिखाए गए नेतृत्व क...