वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। देश में कहीं भी प्राकृतिक या फिर मानवजनित आपदाओं, अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए 11 एनडीआरएफ तैयार है। इसे लेकर बुधवार को उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में वाराणसी, गाज़ीपुर, मिर्जापुर, जौनपुर, लखनऊ, गोरखपुर एवं प्रतापगढ़ तथा मध्य प्रदेश के विदिशा एवं भोपाल में मोबिलाइजेशन ड्रिल एवं मॉक अभ्यास किया गया। नदी में नाव डूबने की घटनाएं, रासायनिक एवं जैविक आपदाएं, भूकंप तथा भवन ध्वस्त होने जैसी प्रमुख आपदाओं के दौरान जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मॉक अभ्यास किया गया। इसमें एनडीआरएफ की फ्लड वाटर रेस्क्यू, कॉलैप्स्ड स्ट्रक्चर सर्च ऐंड रेस्क्यू तथा केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यू...