बदायूं, मार्च 22 -- भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति द्वारा आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस पर एचपी इंटरनेशनल कॉलेज में मंडलीय सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के लोकतंत्र सेनानियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया है। शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी हर प्रसाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी में संगठन के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल ने बतौर मुख्य वक्ता विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में वृद्धि की जाएगी। सम्मान राशि में बढ़ोतरी के साथ ही अन्य सुविधाओं पर भी वार्ता की जाएगी। उन्होंने आपातकाल के काले इतिहास की याद दिलाते हुए आवाहन किया कि हम सबको वर्तमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.