मेरठ, मार्च 20 -- राजकीय महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पंचम दिवस का शुभारम्भ प्रार्थना एवं योगाभ्यास के साथ हुआ। इसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। द्वितीय सत्र में बौद्धिक व्याख्यान किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी ओमपाल सिंह पवार ने महिला सुरक्षा में पुलिस की भूमिका विषय पर कहा कि छात्राओं को जागरूक रहने, अपने अधिकारों को जानने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता लेने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रो. अनिल पवार ने शिविर के दौरान किए जाने वाले रचनात्मक और सकारात्मक कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। सायंकालीन सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक ...